- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- UPSC Civil Service Result : सिपाही का बेटा बना आईपीएस अफसर, बलिया में खुशी की लहर
UPSC Civil Service Result : सिपाही का बेटा बना आईपीएस अफसर, बलिया में खुशी की लहर
On
बलिया : संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लिस्ट में 1016 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है, जिसमें उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी जयबिन्द कुमार गुप्ता भी शामिल है।आईआईटी मुम्बई से भू-विज्ञान से एमएससी करने वाले जयबिन्द का चयन बतौर आईपीएस हुआ है। इनके पिता जयराम गुप्ता आसाम पुलिस में हवलदार है, जबकि मां मीरा गुप्ता गृहणी। जयबिन्द की सफलता से न सिर्फ घर-परिवार और रिश्तेदार, बल्कि चहुंओर खुशी की लहर है।
एक सवाल के जबाब में जयबिन्द ने कहा कि कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता, जरूरी है उसके प्रति ईमानदारी। उन्होंने प्रतियोगियों को सुझाव दिया कि, यदि आप सफल होना चाहते हैं तो आपको स्वयं के प्रति ईमानदार रहना होगा। यह जानने का एकमात्र तरीका है कि आप क्या गलत कर रहे हैं और सुधार कैसे करें। प्रतिदिन का लक्ष्य खुद अपने से निर्धारित कर लें। जब आप यह सुनिश्चित कर लेंगे कि मुझे इस विषय के इस अध्याय को पूरी तरह से मनन कर लेना है तो निश्चित ही उसपर आप एकाग्रचित होकर अपने आपको समर्पित कर पाएंगे। जयबिन्द की सफलता पर अरविन्द गुप्ता,गुप्तेश्वर गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, शिवप्रकाश तिवारी मनोज आदि ने बधाई दी है।
खबरें और भी हैं
बलिया: जनेश्वर मिश्र सेतु से युवक ने गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी
By Parakh Khabar
Latest News
14 Oct 2026 07:38:46
बांसडीह, बलिया: पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय के आदेश पर बांसडीह कोतवाली पुलिस ने 10 लोगों...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
