गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक

मुंबई, अक्टूबर 2026: गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल अभिनीत फिल्म ‘लिटिल थॉमस’ 23 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यूए 7+ प्रमाणपत्र मिला है। ऐसे में यह फिल्म बच्चों और परिवारों के लिए छुट्टियों के दौरान मनोरंजन का विकल्प बनकर सामने आ रही है।

1990 के दशक के गोवा की पृष्ठभूमि पर बनी यह कॉमेडी-ड्रामा बचपन की मासूमियत, पारिवारिक रिश्तों और भावनाओं को केंद्र में रखती है। फिल्म की कहानी सात वर्षीय थॉमस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने लिए एक छोटा भाई चाहता है। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वह अपने माता-पिता के बीच चल रहे मतभेदों को खत्म कराने की कोशिश शुरू कर देता है।

यह भी पढ़े - बॉलीवुड सितारे भी नहीं बचे डिजिटल स्कैम से, लाखों रुपये गंवाने से लेकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ तक के मामले

थॉमस के माता-पिता के किरदार गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल ने निभाए हैं। दोनों के बीच लगातार होने वाले झगड़ों के बीच थॉमस अपने परिवार को फिर से खुशहाल बनाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले लेता है।

फिल्म को मिले यूए 7+ प्रमाणपत्र पर निर्माता रंजन सिंह ने कहा कि यह प्रमाणपत्र फिल्म को परिवार के साथ देखने के लिए उपयुक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि फिल्म को हर उम्र के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और उम्मीद है कि परिवार के सभी सदस्य इसे देखकर मनोरंजन का आनंद उठाएंगे।

‘लिटिल थॉमस’ की कहानी और निर्देशन कौशल ओझा ने किया है। फिल्म का निर्माण ल्यूमिनोसो पिक्चर्स, सिविक स्टूडियोज, गुड बैड फिल्म्स और फ्लिप फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म के निर्माता अनुष्का शाह, रजनिकांत ओझा, चारु ओझा, रंजन सिंह, अनुराग कश्यप, अक्षय ठक्कर और कबीर आहूजा हैं।

फिल्म का संगीत शैलेन्द्र बर्वे ने तैयार किया है। बचपन की मासूमियत और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.