वाराणसी सिटी स्टेशन पर 25 अक्टूबर को निर्माण कार्य, 7 ट्रेनों के संचालन में बदलाव

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा वाराणसी सिटी स्टेशन पर 25 अक्टूबर 2026 को प्लेटफॉर्म संबंधी निर्माण कार्य कराया जाएगा। निर्माण कार्य के चलते यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों के परिचालन को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है।

रेलवे के अनुसार, इस दौरान एक ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव, तीन ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन और तीन ट्रेनों का वाराणसी सिटी स्टेशन पर ठहराव निरस्त रहेगा।

यह भी पढ़े - एक्सिस बैंक का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 38% बढ़कर ₹7,003 करोड़, कर्ज और जमा में भी मजबूत बढ़ोतरी

120 मिनट की देरी से चलेगी साबरमती एक्सप्रेस

25 अक्टूबर 2026 को वाराणसी सिटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 120 मिनट की देरी से रवाना होगी।

तीन ट्रेनों का संचालन बदला

1. कृषक एक्सप्रेस:

24 अक्टूबर को लखनऊ जंक्शन से चलने वाली गाड़ी संख्या 15008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस का शॉर्ट टर्मिनेशन सारनाथ स्टेशन पर किया जाएगा। यह ट्रेन सारनाथ से वाराणसी सिटी के बीच निरस्त रहेगी।

2. दोहरीघाट-वाराणसी सिटी ट्रेन:

25 अक्टूबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 65121 दोहरीघाट-वाराणसी सिटी का शॉर्ट टर्मिनेशन भी सारनाथ स्टेशन पर होगा। इसके चलते सारनाथ-वाराणसी सिटी के बीच ट्रेन का संचालन नहीं होगा।

3. वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट:

25 अक्टूबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट वाराणसी सिटी के बजाय सारनाथ स्टेशन से यात्रा शुरू करेगी। इसके चलते वाराणसी सिटी-सारनाथ के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी।

तीन ट्रेनों का वाराणसी सिटी स्टेशन पर ठहराव रद्द

निर्माण कार्य के कारण निम्न ट्रेनों का वाराणसी सिटी स्टेशन पर ठहराव निरस्त रहेगा—

15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस: 25 अक्टूबर को वाराणसी सिटी स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर पवन एक्सप्रेस: 24 अक्टूबर को वाराणसी सिटी स्टेशन पर ठहराव निरस्त रहेगा।

15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस: 24 अक्टूबर को वाराणसी सिटी स्टेशन पर ठहराव निरस्त रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन और ठहराव की स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.