- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- UPPSC PCS Result 2023 : बलिया के संजय ने मेहनत से पलट दी किस्मत , रिटायर्ड सैनिक को UPPCS में मिली 5...
UPPSC PCS Result 2023 : बलिया के संजय ने मेहनत से पलट दी किस्मत , रिटायर्ड सैनिक को UPPCS में मिली 57वीं रैंक, बनें डिप्टी जेलर
On
UPPSC PCS Result 2023 Success Story : यदि इंसान में मेहनत करने का जज्बा हो तो उसका नसीब निश्चित उसे बुलंदियों पर पहुंचा देता है। इसे साबित कर दिखाया है बलिया के संजय कुमार गुप्ता ने। भारतीय सेना से रिटायर्ड संजय अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (UP PCS) 2023 में 57वीं रैंक हासिल कर Deputy Jailor बने है।
बलिया सदर तहसील क्षेत्र के सीताकुंड गांव निवासी कुशहर साहू के पौत्र तथा दशरथ प्रसाद व कमला देवी के पुत्र संजय शुरु से ही मेधावी छात्र रहे है। 2002 में 12वीं उतीर्ण करने के बाद संजय देश सेवा का जज्बा लिए 2004 में भारतीय नौ सेना में बतौर सिपाही भर्ती हुए। सेवा के दौरान ही संजय ने स्नातक की शिक्षा इग्नू से 2011 में प्राप्त कर ली। यही नहीं, 2010 में संजय की शादी भी कुसौरा निवासी प्रियंका से हुई। 15 साल सेवा के बाद 2019 में रिटायर्ड संजय के मन में सिविल सर्विस की भावना जागृत हुई।
फिर कहना ही क्या, लक्ष्य के प्रति रिटायर्ड सैनिक संजय 'सिविल सर्विस' को प्राप्त करने की ठान ली, नतीजा सुखद आया। UP PCS में संजय को पहले ही प्रयास में मुकाम मिल गया है। मंगलवार को रिजल्ट आया तो संजय का न सिर्फ घर परिवार, बल्कि नाते-रिश्तेदार और दोस्त भी खुशी से झूम उठे। उनकी इस कामयाबी पर गांव के लोग भी बेहद खुश हैं। सभी बधाई दे रहे हैं। संजय ने अपनी सफलता का श्रेय मां और पत्नी को विशेष रूप से दिया।
एक सवाल के जबाब में संजय ने कहा कि कोई भी परीक्षा छोटी या बड़ी नहीं होती, उसे हासिल करने के लिए लक्ष्य ईमानदार होना चाहिए। संजय ने प्रतियोगियों को सुझाव दिया कि परीक्षा में सफलता के लिए सबसे जरूरी है धैर्य और आत्मविश्वास के साथ निरंतर प्रत्यत्नशीलता। बोले, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में निरंतरता बहुत महत्व रखती है। वहीं, दोस्त की शानदार सफलता पर शिक्षक शिवप्रकाश तिवारी मनोज ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।
खबरें और भी हैं
आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप
By Parakh Khabar
बलिया में आमने-सामने बाइक टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
By Parakh Khabar
तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर से टकराई, दो युवकों की दर्दनाक मौत
By Parakh Khabar
तहसीलदार बनकर साइबर ठगी: एएनएम के खाते से 50 हजार रुपये उड़ाए
By Parakh Khabar
Latest News
23 Apr 2026 05:57:33
मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ पर बुधवार रात करीब आठ बजे एक...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
