IN Photo : पिनैकल टेक्नो स्कूल बलिया में मदर्स डे, बच्चों ने कुछ यूं किया अपने भावों को प्रस्तुत

Ballia News : मां एक शिशु को जन्म ही नहीं देती, बल्कि उसका पूरा जीवन संवारती है। इसी ध्येय के साथ भृगु आश्रम स्थित पिनैकल टेक्नो स्कूल में मदर्स डे मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने भावों को नृत्य, गायन एवं भाषण के द्वारा प्रस्तुत किया। बच्चों ने "सबसे महंगा है बस मुस्कुराना तेरा" गीत पर डांस करने के साथ ही अपनी माताओं को गुलाब का फूल देकर उनकी आरती उतारा। बच्चों ने अपनी मां के लिए प्यारे-प्यारे गीतों पर डांस की प्रस्तुति कर खूब वाह-वाही लूटी। इस दौरान केक काटा गया। 

 

यह भी पढ़े - मिशन शक्ति अभियान: छात्राओं को महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक

IMG-20240512-WA0030

बच्चों ने भाषण कविताओं और कार्ड के माध्यम से अपनी माताओं के साथ सेल्फी रील्स बनाई जिन्हें एक सुंदर माला में पिरोकर विद्यालय में मंच पर दिखाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा पांचवी से नवीं तक के बच्चों की माताओं ने अपनी विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराई। बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर  उपस्थित माताएं एवं सभी अतिथि भाव-विभोर हो गए। मंच संचालन शिवांगी और साक्षी ने किया।

 

IMG-20240512-WA0036

 

स्कूल के निदेशक गितेश पाण्डेय ने कहा कि स्कूलों में किताबी ज्ञान पर विशेष जोर दिया जाता है, जिससे आज बच्चों के अंक शत प्रतिशत आ जाते हैं। लेकिन प्रतिस्पर्धा के युग में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं। स्कूलों में इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में संस्कार एवं नैतिक शिक्षा देने का प्रयास किया जाता है। 

 

IMG-20240512-WA0032

विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रियंका पांडेय ने माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां बच्चे की प्रथम पाठशाला होती है। वह जैसा चाहती है, उसी सांचे में बच्चे को ढाल लेती है। वहीं उपस्थित माताओं ने कहा कि बच्चे का पालन पोषण कर उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास करना व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ सामाजिक दायित्व भी है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में आई हुई सभी माताओं को गिफ्ट देकर उनको विदा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रमुख निदेशक प्रवीण पाण्डेय तथा अन्य शिक्षक सहित कई छात्रों के अभिभावक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.