बलिया में एक और प्रधान की सत्ता छीनी; इस हरकत से मचा है हंगामा

बलिया: जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने नगरा ब्लॉक के कोदई गांव के प्रधान की वित्तीय एवं प्रशासनिक शक्ति जब्त कर ली है. वहीं, मामले की अंतिम जांच डीसी (मनरेगा) दिग्विजय नाथ पांडे को सौंपी गई है. साथ ही नगरा बीडीओ को त्रिस्तरीय कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया है.

कोदई गांव निवासी लाल बाबू ने डीएम को शपथ पत्र के साथ प्रार्थना पत्र देकर प्रधान द्वारा किए गए अनियमित भुगतान की जांच कराने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए डीआईओएस की अध्यक्षता में दो सदस्यीय टीम गठित की थी। समिति द्वारा दी गई रिपोर्ट में कोदई प्रधान लक्ष्मीना देवी को ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में 2.71 लाख की वित्तीय एवं अन्य अनियमितता का दोषी पाया गया।

रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। पंचायत का विकास कार्य बाधित न हो इसके लिए बीडीओ नगरा को त्रिस्तरीय कमेटी बनाने का निर्देश दिया गया है. इस संबंध में बीडीओ आफताब अहमद ने बताया कि डीएम के आदेश पर ग्राम पंचायत कोदई के खाता संचालन के लिए त्रिस्तरीय कमेटी के गठन की प्रक्रिया चल रही है.

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.