बलिया में चोरों का हौंसला बुलंद, घर के पास से उड़ाया ई-रिक्शा

Ballia News : बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के दिउली गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने ई-रिक्शा ही गायब कर दिया।  घर के पास हुई इस बड़ी चोरी की वारदात से गांव में दहशत का माहौल है। 

बताया जा रहा है कि दिउली गांव निवासी नेहा सिंह पत्नी चंद्र भानु का ई-रिक्शा (स्काई  ब्लू) यूपी 60 एटी 7916 शुक्रवार की रात पुस्तैनी घर के पीछे खड़ा था। ई-रिक्शा का ड्राइवर रंजन पुत्र विजय प्रताप थे। रात में किसी वक्त चोरों ने ई-रिक्शा पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कम्प मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

यह भी पढ़े - Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब: सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ को अर्पित की आस्था की खिचड़ी

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.