बलिया में शादी समारोह से लौट रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या, मचा हड़कम्प ; पहुंचे एसपी

Ballia News : सहतवार थाना क्षेत्र के मुड़ाडीह गांव के पास शुक्रवार की रात बदमाशों ने चाकू से गोद कर एक युवक को लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक एस. आनंद एवं अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी तत्काल जिला अस्पताल पहुंच गये। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से घटना के बारे में पूछताछ की।

बताया जा रहा है कि सहतवार थाना क्षेत्र के अघैला निवासी दीपू पासवान (20) पुत्र लालजी पासवान शुक्रवार को गांव के ही रंजीत के साथ मुड़ाडीह किसी के शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी बीच, सहतवार थाना क्षेत्र के ही मुड़ाडीह गांव के पास बदमाशों ने चाकू से गोदकर लहुलूहान कर दिया। युवक को गंभीरावस्था में सीएचसी रेवती पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़े - Ballia News: ससुराल पहुंचे पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

युवक की हत्या किसने और क्यों की ? इन बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सूचना मिलते ही सीओ बांसडीह शिव नारायण वैश्य तथा सहतवार थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी एकत्रित किये। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.