- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया में Road Accident : शिक्षक की आंगनबाड़ी कार्यकत्री पत्नी की मौत, बेटा घायल
बलिया में Road Accident : शिक्षक की आंगनबाड़ी कार्यकत्री पत्नी की मौत, बेटा घायल
बैरिया, बलिया : छठ पूजा का बाजार करने आई आंगनबाड़ी कार्यकत्री संध्या श्रीवास्तव (40) की मौत शुक्रवार की शाम बैरिया बाजार में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने कंटेनर से कुचलकर हो गई। जबकि उनका 8 वर्षीय पुत्र दुर्घटना में घायल हो गया। मौके पर पहुंचे बैरिया चौकी इंचार्ज परमानंद त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल बालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में भर्ती कराया गया है।
इस दुर्घटना के बाद लोगों ने कंटेनर को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। वही मृतका आंगनबाड़ी कार्यकत्री संध्या श्रीवास्तव के शव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया। बता दे कि छठ पूजा के चलते बाजार में भीड़ भाड़ है। बावजूद इसके कंटेनर बहुत तेज रफ्तार से आ रहा था, जिससे यह दुर्घटना घटी। मृतका के पति सुशील श्रीवास्तव रसड़ा के प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक हैं।
