RK Mission School Ballia : मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर स्कूल प्रबंधक ने दिये यह संदेश

Ballia News: आरके मिशन स्कूल, बलिया (RK MISSION SCHOOL Ballia) में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। आरके मिशन स्कूल, टॉपर सुमित कुमा व मुस्कान कुमारी को विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने उनकी मेधा शक्ति को सम्मानित किया।

Ballia News: आरके मिशन स्कूल, बलिया (RK MISSION SCHOOL Ballia) में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। आरके मिशन स्कूल, टॉपर सुमित कुमा व मुस्कान कुमारी को विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने उनकी मेधा शक्ति को सम्मानित किया। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं दी 

ज्ञात हो कि सुमित कुमार व मुस्कान कुमारी पुत्र और पुत्री सुभाष कुमार विद्यालय के होनहार छात्र रहे हैं। सुमित कुमार का चयन आईआईटी मद्रास में हुआ है, जबकि मुस्कान कुमारी का चयन आईआईटी कानपुर में हुआ है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल रहा।सुमित कुमार मुस्कान कुमारी ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। 

यह भी पढ़े - सीमेंट आधी कीमत पर दिलाने का झांसा, रुपये लेकर नहीं पहुंचाया सामान; बांसडीह में मुकदमा दर्ज

विद्यालय प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने सुमित कुमार व उसकी बहन मुस्कान कुमारी को स्मृति चिन्ह व 5100-5100 रुपए प्रदान कर सम्मानित किया। कहा कि सुमित और मुस्कान भाई बहन हैं। ये अपने परिश्रम के बल पर प्रतिष्ठित संस्थान में अध्ययन कर रहे हैं।  इन बच्चों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। दोनों प्रारंभ से ही मेधावी रहे, नतीजतन बिना कोई ट्यूशन व कोचिंग के आईआईटी मद्रास व कानपुर में चयनित हुए।

इस अवसर पर अविनाश तिवारी कक्षा 12 को भी परीक्षा पर चर्चा में प्रतिभाग करने पर प्राप्त प्रमाण पत्र को विद्यालय प्रबंधक द्वारा देकर उसके प्रयास को सराहा गया। कक्षा 12B की छात्रा कुमारी संजना यादव को विद्यालय प्रबंधक द्वारा साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रबंधक ने कहा कि विद्यालय प्रारंभ से ही मेधावी छात्र छात्राओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित करता रहा है। 

यह मेधावी छात्र छात्राओं के महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे विद्यालय के कुशल शिक्षकों शिक्षिकाओं का अहम योगदान है। विद्यालय के प्रधानाचार्य लाला रत्नेश्वर ने सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को शुभकामना प्रदान की। इस अवसर पर समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। 

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.