- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- लोकसभा चुनाव: बलिया में सात मई को अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही नामांकन स्वीकार होने शुरू हो जायेंगे...
लोकसभा चुनाव: बलिया में सात मई को अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही नामांकन स्वीकार होने शुरू हो जायेंगे.
बलिया : लोकसभा समान्य निर्वाचन-2024 के अंतर्गत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सलेमपुर-71 एवं बलिया-72 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में उम्मीदवारों के नामांकन प्रक्रिया के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न दिशा निर्देशों से अवगत कराया। कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य नामांकन प्रक्रिया के बिंदुओं को बताना और आप लोगों का डाउट क्लियर करना है।
नामांकन के समय उम्मीदवार को सम्मिलित करते हुए केवल पांच व्यक्ति ही नामांकन कक्ष में जा सकेंगे। कहा कि सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन पत्र दाखिल नहीं होंगे। उन्होंने उम्मीदवारों की अहर्ता, जमानत राशि, खर्च की सीमा सहित अन्य मुख्य बिंदुओं के बारे में पदाधिकारियों को अवगत कराया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन अंसारी ने ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल करने और परमिशन लेने के लिए सुविधा पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हमारी पूरी टीम जनपद में साफ सुथरा इलेक्शन कराने को कटिबंध है। सभी पदाधिकारियों से नामांकन पत्र दाखिल करते समय सावधानी बरतने का अनुरोध किया। कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करते समय कोई भी कालम एवं सूचना उम्मीदवार को छिपाना नहीं है, इस बात का ध्यान रखा जाए।
नामांकन के दिन से विभिन्न राजनीतिक दलों या निर्दलीय द्वारा प्रयोग किए जाने वाले पोस्टर, बैनर के खर्चे को उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों के कुछ बिंदुओं सवाल का जबाब देकर उन्हें संतुष्ट किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी अखिलेश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
