राहुल गांधी की पदयात्रा पर नीरज शेखर का तंज, कहा-आजकल सिर्फ वोट के लिए पदयात्रा हो रही

बलिया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की जयंती पर भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर ने भारत जोड़ो पदयात्रा कर चुके राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आजकल सिर्फ वोट के लिए पदयात्रा हो रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की जयंती पर बुधवार को नीरज शेखर ने अपने आवास ”झोपड़ी” पर आयोजित कार्यक्रम से इतर एक वीडियो संदेश जारी कर 1983 में चन्द्रशेखर की पदयात्रा के बहाने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज पिताजी की जयंती पर उन्हें याद कर मुझे कई बातों का ख्याल आ रहा है। मेरे पिता चन्द्रशेखर कहा करते थे कि समाज सेवा के लिए राजनीति में आने वाले राजनेताओं को देश को समझने के लिए जनता के बीच जाना चाहिए। उनका मानना था कि जब तक आप धरातल पर नहीं जाएंगे, समस्याओं को नहीं समझ पाएंगे। क्योंकि हर क्षेत्र की समस्याएं एक प्रकार की नहीं होतीं।

यह भी पढ़े - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 41 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, डीएम ने दी शुभकामनाएं

पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को दूरद्रष्टा बताते हुए उन्होंने कहा कि 1983 में उनकी पदयात्रा एक साधारण नागरिक की तरह थी। वे गांवों में रुकते थे। उस पदयात्रा के बाद पिता जी ने कहा था कि महिलाओं को सशक्त करना होगा। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं को सशक्त करने में जुटे हैं। कुपोषण और जल संकट पर भी उन्होंने ध्यान दिलाया था। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री ने उसी समय नई शिक्षा नीति की बात कही थी। उनका मानना था कि शिक्षा ऐसी हो, जिससे स्किल्ड युवा तैयार हों। चालीस साल पहले पिता जी ने जो बात कही थी, उसे वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी साकार करने की बात कह रहे हैं। सामाजिक न्याय के लिए भी पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जीवन भर संघर्ष करते रहे। आज के युवाओं को प्रधानमंत्री संग्रहालय जाकर उनके बारे में जानने का प्रयास करना चाहिए।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.