Murder In Ballia  : बलिया में 20 वर्षीय बेटे ने ले ली बाप की जान, हत्या से मचा हड़कम्प

Ballia News : उभांव थाना अंतर्गत मुबारकपुर गांव निवासी एक कलियुगी पुत्र ने अपने पिता को चन्द्रौल गांव स्थित खेत में फावड़े से मारकर मौत की नींद सुला दिया। थाना पुलिस ने फील्ड यूनिट को सूचित करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि मुबारकपुर गांव निवासी जयप्रकाश चौहान (55) अपने 20 बर्षीय बेटा मोहित चौहान के साथ खेत में सिंचाई करने गये थे। वहां किसी बात को लेकर मोहित चौहान न सिर्फ उनसे उलझ गया, बल्कि.चन्द्रौल गांव स्थित खेत में ही उन पर फावड़ा (कुदाल) से हमला कर घायल कर दिया। खून से लथपथ जयप्रकाश खेत में ही गिर पड़े।

यह भी पढ़े - Ballia News: हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल जयप्रकाश को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घटना कारित करने वाले अभियुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस फोर्स तैनात है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.