Indian Railway News: बलिया से हफ्ते में दो दिन चलेगी बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, देखें समय-सारिणी

वाराणसी/बलिया : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 12581/12582 बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार 30 जनवरी, 2024 से बलिया तक सप्ताह में दो दिन किया जायेगा, जिसका शुभारंभ 30 जनवरी, 2024 को सायं बालिया स्टेशन पर आयोजित समारोह से सांसद वीरेन्द्र सिंह द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथियों के साथ वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

बनारस से बलिया तक विस्तारित मार्ग पर बनारस-नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस गाड़ी का ठहराव एवं समय 
 
गाड़ी सं. 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस 30 जनवरी, 2024 से सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं बुधवार को विस्तारित मार्ग बलिया से 19.30 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी से 20.33 बजे, औड़िहार से 21.17 बजे, वाराणसी से 22.30 बजे, बनारस से 23.10 बजे छूटकर पूर्ववत समय पर निर्धारित ठहराव वाले स्टेशनों पर रूकते हुए नई दिल्ली 09.45 बजे पहुंचेगी।
 
वापसी यात्रा में 12582 नई दिल्ली-बलिया एक्सप्रेस 30 जनवरी, 2024 से सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं सोमवार को नई दिल्ली से 22.50 बजे प्रस्थान कर पूर्ववत ठहराव वाले स्टेशनों पर रूकते हुए बनारस से 10.30 बजे, वाराणसी से 10.45 बजे, औड़िहार से 11.27 बजे, गाजीपुर सिटी से 12.15 बजे छूटकर बलिया 13.35 बजे पहुंचेगी। 
01 जून, 2024 से बलिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित गाड़ी संख्या  22581/22582 से संचालित होगी। 
 

खबरें और भी हैं

Latest News

जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
मुंबई, नवंबर 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में इन दिनों सशक्त, वास्तविक और किरदार-केंद्रित अभिनय को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ...
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
बलिया: स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.