बलिया से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सनातन पांडेय ने जनसंपर्क कर मांगा समर्थन

बलिया : लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सनातन पांडेय ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। जन संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को इंडिया गठबंधन की विकासवादी सोच और जनकल्याणकारी लक्ष्यों से परिचित कराया। जनता से क्षेत्र के विकास के लिए मतदान की अपील की।

सनातन पांडेय ने भरखोखा दुर्गा मंदिर, वादिलपुर बघौंच, गायघाट, देवीतर, रुद्रपुर, डागरवाद, रामगढ़, गंगापुर, सुघर छपरा, दुबे छपरा, प्रसाद छपरा, दया छपरा, पाण्डेयपुर, टेंगरही, अंचल भवन आदि जगहों पर जनसंपर्क किया। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में काम करने के लिए मार्गदर्शित किया।

यह भी पढ़े - दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौट रहे युवक पर चाकू-डंडे से हमला, नकाबपोश हमलावर फरार

पार्टी कार्यकर्ताओं को हर बूथ को मजबूत करने और पार्टी को हर बूथ से बहुमत दिलाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में विकास कार्य हुए थे, फिर सत्ता में लौटे तो और होंगे। लोगों के साथ पूरा समय दूंगा। जो भी समस्याएं हैं, उसे दूर कराने का संकल्प मैंने लिया है। कहा कि चुनाव जीतने के बाद पहला लक्ष्य क्षेत्र का विकास करना है। इसके लिए मैं दिन रात मेहनत करूंगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.