In Photo : मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मना मदर्स डे 

बलिया : किसी ने मां के लिए गुलदस्ता बनाया तो किसी ने मां की ममता को शब्दों में पिरोया। कोई मां की दी सीख को साझा करता दिखा तो किसी ने मम्मी को भगवान की बनाई सबसे सुंदर चीज बताया... यह नजारा मनःस्थली एजुकेशन सेंटर रेवती के आंगन में देखने को मिला। मौका था मदर्स डे सेलिब्रेशन का। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने-अपने तरीकों से मां के प्रति प्यार जताया। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की मम्मियों का सम्मान कर कार्यक्रम को और खास बना दिया।

यह भी पढ़े - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 41 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, डीएम ने दी शुभकामनाएं

Mansthali Education Centre Reoti

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, फिर बच्चों ने सरस्वती वंदना के बाद विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बच्चों ने मनमोहक नृत्य-संगीत से माताओं को मुग्ध कर दिया।बच्चों का कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता को सभी ने सराहा। बच्चों ने खुद से बनाए कार्ड अपनी मम्मियों को दिए। वहीं, माताओं का रैंप वॉक, वॉटर मेलन खाओ कॉम्पटीशन, म्यूजिकल चेयर, बैलून ब्रस्टिंग व गोलगप्पे खाओ प्रतियोगिता शामिल रही।

IMG-20240510-WA0042

इस अवसर पर माताओं को ऐक्टिव मदर व प्रोगेसिव मदर इत्यादि विभिन्न उपाधियों से नवाजा गया। प्रबंधक अरुण प्रकाश तिवारी ने कहा कि मदर्स डे हर इंसान के लिए एक विशेष दिन है, क्योंकि यह हमें हमारी एकमात्र दुनिया (मां) को उसके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद कहने का मौका देता है, जो उसने पूरी जिंदगी दी है। मां  पहली गुरु होती हैं, जिन्होंने हमें चलना, बोलना और प्यार करना सिखाया। वे हमारे लिए त्याग की मूर्ति हैं, जो हमारी खुशी में ही खुश होती हैं।

Mansthali Education Centre Reoti

प्रधानाचार्य चंद्र मोहन मिश्रा ने यह दिन माताओं को सम्मान और उनका आभार व्यक्त करने का विशेष अवसर होता है। मां शब्द जितना छोटा है, उसका महत्व उतना ही ज्यादा है।इस मौके पर शिक्षिकाओं में जया पांडे, प्रीति कुमारी, अंजलि पांडे, प्रियंजना, त्रिलोचन, अविनाश पांडे, गीता सिंह, आशा, दीक्षा, अनुराधा, काजल, पूजा दुबे, राहुल साहनी,श्रुति इत्यादि थे।

IMG-20240510-WA0053

IMG-20240510-WA0045

IMG-20240510-WA0049

Mansthali Education Centre Reoti

Mansthali Education Centre Reoti

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.