बलिया में पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला: तलाक का मामला चल रहा था, पुलिस ने महिला को पकड़ा

Ballia News। सुखपुरा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में बुधवार शाम एक महिला ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित अनूप सहनी की शादी वर्ष 2020 में प्रियंका से हुई थी। लेकिन दो साल बाद से ही दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। परिजनों का आरोप है कि 2022 में प्रियंका ने अनूप को पेप्सी में जहर मिलाकर पिलाने की कोशिश की थी, हालांकि इलाज से उसकी जान बच गई। इसके बाद अनूप और उनके पिता कैलाश साहनी ने कोर्ट में तलाक का मुकदमा दायर किया, जबकि प्रियंका ने भी खुराकी का केस दर्ज कराया।

यह भी पढ़े - Bareilly News: फर्जी वोटर आईडी और पैन कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, झोलाछाप डॉक्टर बनकर रह रहा था गांव में

बुधवार को प्रियंका अचानक ससुराल पहुंची और छिपकर घर में घुस गई। इसी बीच उसने अनूप पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरुआरबारी में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि महिला को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सम्राट सिनेमैटिक्स ने जारी किया अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का दमदार ट्रेलर सम्राट सिनेमैटिक्स ने जारी किया अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का दमदार ट्रेलर
ट्रेलर हुआ रिलीज़। अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी एक साधारण शुरुआत से आध्यात्मिक साधक और फिर भारत के...
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सितंबर में कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी लिस्ट
बलिया में पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला: तलाक का मामला चल रहा था, पुलिस ने महिला को पकड़ा
फतेहपुर में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान: घर पर थी अकेली, मोबाइल फोन से जुड़ा मिल रहा सुराग
शिक्षक दिवस पर फार्मेसी कॉलेज में विवादित कार्यक्रम: छात्रों से अश्लील गानों पर कराया गया डांस, वीडियो वायरल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.