Aaj Ka Rashifal 5 Sep 2025: कैसा रहेगा आपका शुक्रवार

मेष

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। नई शुरुआत करने पर सफलता मिलेगी। सगे-संबंधियों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। चंद्रमा का दशम भाव में गोचर होने से पिता और वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ

कमाई के साथ खर्च भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा, साथ ही नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। वरिष्ठों का मार्गदर्शन फायदेमंद होगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च होने की संभावना है। भाग्य का साथ मिलेगा और अल्पकालिक निवेश लाभकारी रहेगा। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी।

मिथुन

अति उत्साह से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। ननिहाल पक्ष से लाभ और सहयोग मिलेगा। अकाउंट या वित्तीय कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पुरानी चिंता का समाधान भी संभव है।

कर्क

आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। साझेदारी के कामों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से तालमेल बेहतर रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर में प्रगति से प्रसन्नता मिलेगी। बिजनेस में लाभकारी अवसर मिलेंगे। शाम दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

सिंह

आपकी योजनाएं सफल होंगी और सम्मान में वृद्धि होगी। घर में मित्रों या मेहमानों का आगमन हो सकता है। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। किसी शुभ कार्य में शामिल होंगे। मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। बीमार चल रहे जातकों की सेहत सुधरेगी।

कन्या

दिन मिलाजुला रहेगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचें। कार्यकुशलता से लाभ और उन्नति मिलेगी। कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत रहेगा। दोस्तों से तालमेल बेहतर रहेगा और मौज-मस्ती का मौका मिलेगा। परिवार की किसी समस्या का समाधान होगा। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

तुला

आज कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान संभव है। पारिवारिक रिश्ते मधुर रहेंगे। प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। धैर्य और शांति बनाए रखना आवश्यक है। वाद-विवाद से बचें। तुला राशि की महिलाओं को ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अनुकूल है। बिजनेस में लाभ होगा और विस्तार की योजनाएं बन सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। ननिहाल और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। अचानक हालात के कारण कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ सकता है।

धनु

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। कोई लाभदायक कार्य हाथ लग सकता है। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। शिक्षा या कोर्स में दाखिले के प्रयास सफल होंगे।

मकर

दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। सुख-साधन प्राप्त होंगे। पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।

कुंभ

पारिवारिक जीवन में प्रेम और सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगेगी। नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं। हालांकि कुछ अनावश्यक खर्च भी होंगे।

मीन

परिश्रम का फल लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सावधानी बरतें। व्यवसाय में कमाई बढ़ेगी। परिवार और सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें।

खबरें और भी हैं

Latest News

सम्राट सिनेमैटिक्स ने जारी किया अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का दमदार ट्रेलर सम्राट सिनेमैटिक्स ने जारी किया अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी का दमदार ट्रेलर
ट्रेलर हुआ रिलीज़। अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी एक साधारण शुरुआत से आध्यात्मिक साधक और फिर भारत के...
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सितंबर में कई ट्रेनें रद्द, जानें पूरी लिस्ट
बलिया में पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला: तलाक का मामला चल रहा था, पुलिस ने महिला को पकड़ा
फतेहपुर में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान: घर पर थी अकेली, मोबाइल फोन से जुड़ा मिल रहा सुराग
शिक्षक दिवस पर फार्मेसी कॉलेज में विवादित कार्यक्रम: छात्रों से अश्लील गानों पर कराया गया डांस, वीडियो वायरल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.