बलिया में युवक के लिए काल बना सड़क पर सीना ताने ब्रेकर

बलिया : रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग स्थित रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के तिराहीपुर के समीप सड़क पर बने ब्रेकर से टकराकर बाइक पलटने से एक युवक की मौत हो गयी। वहीं, एक किशोर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि धर्मजा में आई बारात के सम्पन्न होने के बाद 20 वर्षीय निखिल पांडेय (निवासी धर्मजा) व 14 वर्षीय पुनित प्रसाद (निवासी : धर्मजा) किसी को छोड़ने श्रीउरीअमहट गए थे। वहां से लौटते वक्त अचानक उनकी बाइक ब्रेकर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रसड़ा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान निखिल पांडेय ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.