बलिया में मोहर्रम के मद्देनजर आईजी ने किया शहर का भ्रमण, मातहतों को दिये निर्देश

सिकंदरपुर, बलिया: आईजी रेंज वाराणसी अखिलेश कुमार ने सोमवार को 19 जुलाई से शुरू होने वाले मातमी त्योहार मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

सिकंदरपुर, बलिया: आईजी रेंज वाराणसी अखिलेश कुमार ने सोमवार को 19 जुलाई से शुरू होने वाले मातमी त्योहार मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। दोपहर करीब तीन बजे पुलिस चौकी सिकंदरपुर पहुंचे और संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक की। इस दौरान मोहर्रम के सदर से निकलने वाले जुलूसों के बारे में जानकारी ली। कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द व सद्भाव का प्रतीक है। सभी को मिलकर त्योहार मनाना चाहिए।

यहां गंगा-जमुनी तहजीब पर दाग लगाने वाला कोई काम नहीं होना चाहिए। लोगों से अपील की कि वे इस त्योहार को उसी तरह मनाएं जैसे पहले शांतिपूर्वक त्योहार मनाते आए हैं ताकि इत्र और गुलाब के शहर की खुशबू बरकरार रहे। इस दौरान मुहर्रम जुलूस निकालने वाले लोगों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि कोई नई परंपरा स्थापित न हो. पूर्व से चली आ रही व्यवस्था एवं रूट के अनुसार ही मुहर्रम का जुलूस निकाला जाये.

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में युवक पर चाकू से हमला, वाराणसी रेफर; जमीन विवाद के एंगल से जांच

इस दौरान उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कोई रहम नहीं किया जाएगा। इसके बाद आईजी ने कस्बे का भ्रमण कर लोगों से बातचीत की। कुछ ताजियादारों से भी मुलाकात की और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ भूषण वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल, थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, आकाश तिवारी, प्रयाग चौहान, फैजी अंसारी, इम्तियाज अंसारी, मुमताज अहमद, मोजमिल भाई, एनुलहक आदि थे।

खबरें और भी हैं

Latest News

NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी विवाद और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के...
UP News: मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, एक युवक गंभीर; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान ने सौंपा इस्तीफा, छात्रों का आंदोलन जारी; लिखित आश्वासन तक धरना खत्म नहीं करने का ऐलान
UP News: पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरोह का बदमाश घायल, अवैध तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद
बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.