Ballia News: बलिया में चार शातिर अपराधी गिरफ्तार, बदमाशों का 'मास्टर प्लान' सुन चौक जायेंगे आप

Ballia News : चोरी के पैसे से अवैध असलहा खरीद कर हत्या व लूट जैसी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे चार शातिर अपराधियों को एसओजी बलिया व सुखपुरा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने किया है। इनके कब्जे से तीन तमन्चा मय 6 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक तमन्चा मय दो जिन्दा कारतूस 12 बोर, दो लोहे की राड व एक पिलास बरामद हुआ है। इन बदमाशों ने दिसम्बर 2023 में बनारस के गोयिठहां में गुटखा फैक्ट्री की गाड़ी लूटने का भी प्रयास किया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुखपुरा पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया। 

एसओजी बलिया व सुखपुरा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर सुखपुरा क्षेत्र के आसन नकहरा मार्ग के पास से चोरी-लूट करने वाले गिरोह के सतीश सैनी पुत्र मुन्ना (ग्राम गोठौली, थाना बांसडीह रोड, बलिया), रुदल नट पुत्र तुफानी (निवासी नकहरा, थाना गड़वार, बलिया), प्रदीप उर्फ गोलू राम पुत्र परमहंस (निवासी पहेसर, थाना पकड़ी, बलिया) व रवि चौरसिया पुत्र राजेश (निवासी जिराबस्ती, थाना सुखपुरा जनपद बलिया) को रात पौने एक बजे गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े - बकरी चराने को लेकर विवाद, महिला को लाठी-डंडों से पीटा; चार के खिलाफ मुकदमा

पूछताछ में सतीश सैनी ने बताया कि हम लोग हमेशा एक साथ नहीं रहते हैं। जब कोई घटना करनी होती है तो एक दूसरे से मोबाइल से बात करके इकट्ठा हो जाते हैं और घटना के बाद फिर अलग-अलग चले जाते हैं। नवम्बर माह में 09 तारीख को जीराबबस्ती में बंधन बैंक के कर्मचारी से 1,35000 हजार नगद, ममता शर्मा निवासी जीराबस्ती के सहयोग से अपने साथी सचिन रावत, मनोज यादव तथा अफरोज उर्फ कल्लू को बुलाकर घटना को अंजाम दिया था।

घटना के पश्चात हम लोग गाजीपुर चले गए थे। वहां पर उक्त रुपये आपस में बाट लिए। हम लोगों की योजना बड़ी घटनाये करके ज्यादा पैसे कमाने की थी। सतीश सैनी ने बताया कि मैं और रवि ज्यादातर एक साथ ही रहते हैं। साहब मेरी बहन की शादी पैसे के अभाव में टूट गई तथा मेरे ऊपर तेरह मुकदमे भी है, जिसमें काफी जमानतदारों को पैसा देना है। इसलिए हम सोचे कि बड़ी घटनाएं करके पैसा कमा लें। इन सब के लिए मैं व रवि मोबाइल से प्रदीप से जनवरी के लास्ट में बात किया तो प्रदीप उर्फ गोलू ने बताया कि दो-तीन आसान काम है जहां से काफी पैसे मिल सकता है।

गोलू फोन पर ही बताया कि जाम, रसड़ा में समूह वाले से लूट करने पर एक से डेढ लाख रुपये मिलेगा तथा बसंतपुर पोस्ट ऑफिस से किसी भी दिन 5 लाख लूटा जा सकता है। नूरपुर में भी एक समूह वाला है। वह सोने की चैन पहने रहता है। वहां से भी एक से डेढ़ लाख मिल जाएगा। इस बारे में मैं रुदल नट से प्रदीप अपने फोन से बात करवाया तो पूरी बात सुन कर रुदल नट बोला कि ठीक है मैं राजी हूं। एक काम मैं भी देखा हूं सुखपुरा में एक सुनार की दुकान है, जहां 50 लाख तक का माल मिल सकता है। यह बहुत आसान है। इसी घटना को करने हमलोग जा रहे थे, लेकिन पकड़ लिए गये।

इसके अलावा मेरा दोस्त सचिन रावत जो वाराणसी का रहने वाला है, उसके मोबाइल पर कॉल किया था तो वह बोला कि भलुई में मुन्ना राजभर की हत्या करनी है, तुम पिस्टल खरीद लो और 02-03 लोगो को तैयार कर लो मैं भी आकर मिलकर काम कर लिया जाय। इसमें काफी पैसा मिलेगा तो मैं राजी हो गया। यह चोरी करने के बाद मिलने वाले हिस्से से 02 पिस्टल हम लोग खरीदते और सभी योजनाबद्ध लूट और भलुही वाली हत्या करते।

यह पूछने पर कि तुम लोग ऐसी कौन सी घटना किए हो, जिसमें जेल नहीं गए हो? सतीश सैनी ने बताया  कि साहब मनोहर यादव पुत्र लखन सिंह यादव (निवासी : खावपुर सपही, थाना कोतवाली गाजीपुर) का रहने वाला है। हम लोगो का मित्र है, जो बनारस में पाण्डेयपुर चौराहा के पास किराये के कमरे में रहता है। मनोहर यादव से हम लोगो की मुलाकात अफरोज उर्फ कल्लू के घर गाजीपुर में हुई थी, जहां आदित्य यादव उर्फ मनोज यादव पुत्र बाबू लाल यादव (निवासी : कटघरवा थाना सिकारपुर पश्चिम चम्पारण बिहार), सचिन रावत उर्फ बीरेन्द्र जो जौनपुर का रहने वाला है, वह भी मौजूद थे। वही पर मनोहर यादव ने हम लोगो को बताया कि बनारस के गोयिठहां में गुटखा की फैक्ट्री है, जिसमे आये दिन काफी मात्रा में कैश रुपया आता है। जिसमे मेरे कुछ परिचित गार्ड की नौकरी करते है। हम लोग गुटखा फैक्ट्री की गाड़ी लूटने की योजना बनाये है, तुम लोग भी आ जाना, जो मिलेगा हम लोग बराबर-बराबर बॉट लेंगे।

तब मैं अपने दोस्त सचिन रावत उर्फ बीरेन्द्र के साथ 04 दिसम्बर 2023 को वाराणसी पहुँच कर 05 दिसम्बर को हम सभी लोग मिल कर अलग-अलग मोटरसाईकिल से घटना को अंजाम देने की कोशिश किये थे। घटना में सफलता नहीं मिली तो मैं अपने दोस्त सचिन के साथ जौनपुर चला आया और उसी समय मैं और सचिन मनोहर को बोल दिये थे कि हम लोगो का कही भी नाम मत लेना नहीं तो अंजाम बुरा होगा।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
निरीक्षक विश्वनाथ यादव प्रभारी सर्विलांस टीम, प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह थाना सुखपुरा, उप निरीक्षक अजय यादव प्रभारी एसओजी टीम, हेड कां. चालक जसबीर सिंह एसओजी टीम, हेड कां. राकेश यादव सर्विलांस टीम, हेड कां. लवकेश पाठक सर्विलांस टीम, हेड कां. रोहित कुमार सर्विलांस टीम, कां. विकास सिंह सर्विलांस टीम, कां. विनोद रघुवंशी सर्विलांस टीम, कां. अर्जुन यादव एसओजी टीम, कां. महेश कुमार एसओजी टीम, कां. श्याम कुमार एसओजी टीम, कां. मंजीत यादव एसओजी टीम, कां. शशि भूषण एसओजी टीम, कां. धर्मेन्द्र कुमार थाना सुखपुरा, कां. सुनील कुमार थाना सुखपुरा व कां. संदीप कुमार शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.