बलिया: ब्रिजेश सिंह हत्याकांड में पिता-पुत्र समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है; वे हत्या के मकसद से वाकिफ हैं।

Ballia News : खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी गांव में दिनदहाड़े हुए बृजेश सिंह हत्याकांड में पुलिस ने चार हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से आलाकत्ल (सब्बल व रम्मा) बरामद किया गया है। हत्या का कारण बिरयानी की दुकान पर हुआ झगड़ा बताया जा रहा है। 

गौरतलब हों कि गुरुवार को खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी में बृजेश सिंह (26) की हत्या दिनदहाड़े कर दी गई है। मामले में बड़े भाई नितेश सिंह की तहरीर के आधार पर धारा 147, 148, 149, 302 भादवि दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक खेजुरी अनीता सिंह मय पुलिस टीम के साथ सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को प्रयासरत थी, तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन रसड़ा के सामने से हरेकृष्ण सिंह पुत्र स्व. इन्द्रमणि सिंह, गौरव उर्फ बिल्लू पुत्र हरेकृष्ण सिंह, ऋतुराज सिंह उर्फ छली पुत्र विपिन सिंह व आलोक सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र अजीत बिहारी (निवासीगण खेजुरी बन्जाराबारी, थाना खेजुरी) को गिरफ्तार किया गया। 
 
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ किया गया तो ऋतुराज सिंह उर्फ छली आदि ने बताया कि 02 मई को खेजुरी बाजार में बिरयानी की दुकान पर हम लोगों का झगड़ा बृजेश सिंह से हुआ था। उसके बाद बृजेश सिंह अपने साथियों के साथ उनके घर आकर गाली गलौज करने लगा, जिस पर हम लोगों ने वहां रखे लाठी डन्डा व सब्बल से बृजेश सिंह के सर पर प्रहार किया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसे मरा समझकर हम लोग भाग निकले।
 
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चातान न्यायालय किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा निरीक्षक अपराध विष्णु प्रताप गौतम, उप निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी, शकील अहमद व विकास कुमार यादव, हेड कांस्टेबल, बृजेश सिंह, मानसिंह व महिला कां.  रानी मिश्रा शामिल रही।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.