बलिया : प्राथमिक स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की जांच, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लिए सैंपल

Ballia News: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को परोसे जा रहे मध्यान्ह भोजन (MDM) की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त है। बच्चों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से निरीक्षण और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसी क्रम में गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय सहरसपाली और प्राथमिक विद्यालय उदयपुरा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने औचक निरीक्षण कर मध्यान्ह भोजन का सैंपल लिया। उन्होंने बताया कि एकत्र किए गए खाद्य पदार्थों और तैयार भोजन के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे, जिससे भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़े - Ballia News: अमृतसर क्लोन स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने 72 घंटे में किया खुलासा

उन्होंने यह भी कहा कि प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी और यदि किसी प्रकार की गुणवत्ता में कमी पाई गई तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के किचन शेड में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला समन्वयक एमडीएम अजित पाठक भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.