बलिया : तहसीलदार न्यायालय से 85 मुकदमों की पत्रावलियां व पेशी बही गायब, मुकदमा दर्ज

बैरिया, बलिया : बैरिया तहसीलदार न्यायालय से गायब 85 मुकदमों की पत्रावलियां व पेशी बही प्रकरण में शुक्रवार की देर शाम तहसीलदार सुदर्शन कुमार की तहरीर पर तहसीलदार न्यायालय के पेशकार ओम प्रकाश पटेल व अनुदेशक मनोज कुमार के खिलाफ धारा 409 आईपीसी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गौरतलब हों कि तीन दिनों से पत्रावली गायब होने के बाद इस हाई प्रोफाइल मामले में पहले पेशकार ओम प्रकाश पटेल ने तहरीर दिया था। बाद में तहसीलदार द्वारा शुक्रवार को उक्त आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद तहसीलदार ने प्राथमिक दर्ज कराई। एसएचओ  धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का राज फास किया जाएगा।

यह भी पढ़े - Hardoi News : पेपर कप फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, मशीन में गर्दन फंसने से मजदूर की मौत

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.