बलिया में रोडवेज बस और जीप में भीषण टक्कर, सड़क पर मची चीख-पुकार ; डेढ़ दर्जन घायल

Ballia Road Accident : बलिया मऊ मार्ग पर स्थित संवरूपुर गांव के पास शुक्रवार को रोडवेज बस और जीप की भीषण टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं, पुरुष और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद जीप भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। 

बताया जा रहा है कि रसड़ा स्थित नाथ बाबा मंदिर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद जीप में सवार होकर लोग घर लौट रहे थे। संवरूपुर गांव के पास रोडवेज बस ने जीप में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गयी। 

यह भी पढ़े - बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार

इस भीषण हादसे में पार्वती (20), सुभावती (25), शांति देवी (35), कुसुम (26), रूबी (22), विमलावती (60), गुलाब (60), शोभा देवी (30), अक्षांश (4), जितेंद्र (35), शुभम (2), जवाहर (30), काजल (26), शांति देवी (35), रितिका (4) और ऋषिकेश (2) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार चल रहा है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने इलाज में तेजी लाने का प्रयास किया है, लेकिन घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

WorldHotels Rewards: 5 जनवरी 2027 से दुनिया के 4,000 से अधिक होटलों में शुरू होगा नया लॉयल्टी प्रोग्राम WorldHotels Rewards: 5 जनवरी 2027 से दुनिया के 4,000 से अधिक होटलों में शुरू होगा नया लॉयल्टी प्रोग्राम
नई दिल्ली, नवंबर 2026: वैश्विक हॉस्पिटैलिटी कंपनी वर्ल्डहोटल्स ने अपने नए यूनिफाइड लॉयल्टी प्रोग्राम ‘वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स’ को 5 जनवरी 2027...
जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.