ददरी मेला 2024 : राजस्व से संबंधित कार्यों की लगेगी खुली बोली

Dadri Mela Ballia 2024 : ददरी मेला में इस साल झूला एवं पार्किंग आदि राजस्व से संबंधित कार्यों को खुली बोली प्रक्रिया के अंतर्गत अधिक बोली लगाने वाले को स्थान आवंटित किया जायेगा। ऐसा निर्देश जिला प्रशासन ने दिया है। निर्देशों का अनुपालन न किए जाने या फिर लापरवाही पाए जाने पर नगर पालिका की जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही की जाएगी।

मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने बताया है कि ददरी मेला-2024 को सकुशल एवं व्यवस्थित आयोजन कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पूर्ण पारदर्शिता एवं राजस्व में वृद्धि के दृष्टिगत अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, बलिया को निर्देशित किया है कि झूला एवं पार्किंग आदि राजस्व से संबंधित कार्यों को खुली बोली प्रक्रिया के अंतर्गत अधिक बोली लगाने वाले को स्थान आवंटित किया जाय। इस कार्य में निर्देशों का अनुपालन न किए जाने/लापरवाही पाए जाने पर नगर पालिका की जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़े - बलिया: दहेज में 70-80 हजार रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पांच पर मुकदमा

ददरी मेला का आयोजन 15 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। 12 नवंबर को भूमि पूजन किया जाएगा। 18 नवंबर को घुड़दौड़ का आयोजन किया जाएगा। ददरी मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। ददरी मेला में सुरक्षा के सभी मानकों का अनुपालन किया जाएगा, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.