बलिया : सड़क हादसे में घायल सिपाही की मौत

बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में घायल सिपाही की मौत इलाज के दौरान हो गई। सिपाही की तैनाती आजमगढ़ जिले में थी। इसकी सूचना मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नीबू गांव निवासी सुदर्शन गोंड के परिवार के लोग शुक्रवार को दो बच्चों का मुंडन संस्कार कराने के लिए बलिया गंगा घाट पर आया था। मुंडन संस्कार की रश्म पूरी होने के बाद सभी लोग घर लौट रहे थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही सरदासपुर गेट के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में स्कार्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।

यह भी पढ़े - रमज़ान में दिखा बलिया की नन्हीं फातिमा का जज़्बा, छह साल की उम्र में रखा 10वां रोज़ा

हादसे में स्कार्पियो सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए थे, जिसमें सुदर्शन का आजमगढ़ जिले में तैनात सिपाही पुत्र रामबाबू भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यहां से चिकित्सकों ने उन्हे रेफर कर दिया था। परिजन उन्हें लेकर आजमगढ़ चले गये, ज़हां इलाज के दौरान सिपाही रामबाबू की मौत हो गई। 

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.