बलिया में चली गोली : पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि की मौत, मचा हड़कम्प

Ballia News : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्थरारोड कस्बे में सोमवार की देर रात गोली लगने से बांसडीह नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन रेनू सिंह के प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह (51) की मौत हो गयी।

Ballia News : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्थरारोड कस्बे में सोमवार की देर रात गोली लगने से बांसडीह नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन रेनू सिंह के प्रतिनिधि शत्रुघ्न सिंह (51) की मौत हो गयी। वहीं, बिल्थरारोड नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी आरोपी मनीष सिंह (40) घायल हो गये। गोली की गूंज से कस्बे में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पहुंची उभांव पुलिस ने घायल मनीष को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, मृतक की पुत्री कोमल की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

नगर पंचायत बांसडीह की पूर्व चेयरमैन रेनू सिंह के भसुर शत्रुघ्न सिंह सोमवार की देर रात पूर्व चेयरमैन नंदलाल सिंह की पुत्री के घर बेल्थरारोड के वार्ड नंबर 10 स्थित आवास पर गये थे। वहीं, किसी बात को लेकर आरोपी मनीष सिंह ने बन्दूक से गोली चला दी, जो उसके चचेरे ससुर शत्रुघ्न सिंह को लगी और  उनकी मौत हो गई। वही मनीष के भी पैर में भी गोली लग गई। वह घायल हो गया। उभांव पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

यह भी पढ़े - बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.