- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- 6 लाख नहीं लौटाने पर बिहार पुलिस ने बलिया के धनंजय को किया गिरफ्तार
6 लाख नहीं लौटाने पर बिहार पुलिस ने बलिया के धनंजय को किया गिरफ्तार
On

बैरिया, बलिया : बिहार के वैशाली के हाजीपुर से दूसरे के खाते से गलती से खाते में आए छः लाख रुपए नहीं लौटाने के आरोप में वैशाली के थाना हाजीपुर पुलिस ने बैरिया के पश्चिम टोला निवासी धनंजय सिंह पुत्र स्व. कृष्ण कुमार सिंह को बुधवार की सुबह बैरिया पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है।
यह भी पढ़े - Amethi News: खेत में महिला का संदिग्ध हालात में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप, एक हिरासत में
हाजीपुर पुलिस ने धारा 456, 409, 420/34 आईपीसी का मामला दर्ज किया था। इसी प्रकरण में वैशाली के हाजीपुर थाने के उप निरीक्षक संजय कुमार बिहार पुलिस के साथ बैरिया पहुंच गए, जहां से बुधवार को बैरिया पुलिस के सहयोग से धनंजय सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ हाजीपुर ले गये। चौकी इंचार्ज बैरिया अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बिहार की पुलिस ने सहयोग के लिए लिखित आग्रह किया था। बिहार पुलिस के पास अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से जारी वारन्ट भी था।
खबरें और भी हैं
Ballia News: विधवा के घर युवक ने की आत्महत्या, फंदे से लटकता मिला शव
By Parakh Khabar
Ballia News: बलिया: संगीन धाराओं में वांछित युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा
By Parakh Khabar
Latest News
30 Jun 2025 07:47:18
बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के गोंहिया छपरा गांव में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय अंश सिंह...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.