बलिया BSA की बड़ी कार्रवाई : 59 हेडमास्टरों को भारी पड़ी कार्य में लापरवाही

Ballia News :  यू-डायस प्लस 2023-24 में स्टूडेन्ट माड्यूल के अन्तर्गत पोर्टल पर छात्र-छात्रा विवरण में कार्य प्रारम्भ न किये जाने वाले 59 प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापकों का वेतन बीएसए मनीष कुमार सिंह ने अग्रिम आदेश तक अवरूद्ध कर दिया है। एक साथ इतनी बड़ी कार्रवाई से विभागीय गालियारों में हड़कम्प मच गया है।

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि, महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश के आदेश 12 दिसम्बर 2023 के क्रम में यू-डायस प्लस 2023-24 की गतिविधियों को समयान्तर्गत पूर्ण किये जाने के लिए अधोहस्ताक्षरी कार्यालय द्वारा 20 दिसम्बर को सभी विद्यालयों को नोटिस दिया गया था कि, 28 दिसम्बर तक कार्य पूर्ण कर लिया जाय। 

यह भी पढ़े - जय प्रभा सेतु से सरयू में कूदा युवक, बैग और जूता मिलने से मचा हड़कंप

बीएसए ने बताया कि यू-डायस प्लस की स्टूडेन्ट माड्यूल के अन्तर्गत पोर्टल पर छात्र/छात्रा विवरण प्रगति देखने पर एक फरवरी 2024 को यह संज्ञान में आया कि, कुल 2248 बेसिक शिक्षा के अन्तर्गत आने वाले परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय व कम्पोजिट विद्यालयों में 59 विद्यालयों की प्रगति 50 प्रतिशत से भी कम है। ऐसे में सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन कार्य पूर्ण होने तक अवरूद्ध किया गया है। बीएसए ने स्पष्ट किया है कि सम्बन्धित का वेतन तभी देय होगा, जब उनके द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से इस आशय का प्रमाण पत्र अद्योहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराया जायेगा कि उक्त कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.