बलिया : पिस्टल-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर द्वारा अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान में नगरा पुलिस को सफलता मिली है.

बलिया : पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर द्वारा अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान में नगरा पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। धारा 3/25 आम्र्स एक्ट पर रोक लगाते हुए गिरफ्तार अभियुक्त का न्यायालय में चालान किया गया।

नगरा थाने के उपनिरीक्षक विकास यादव हमराह फोर्स के साथ केयर एरिया में थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अभिषेक यादव उर्फ निरहू पुत्र जयराम यादव (निवासी : श्रीरामपुर, नरही, थाना नगरा, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया. उसके कब्जे से .315 बोर की एक पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. पुलिस को यह सफलता सिकंदरपुर मार्ग स्थित नरही नहर पुलिया के पास मिली है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय को पेश किया। गिरफ्तार करने वाली टीम का नेतृत्व सब-इंस्पेक्टर विकास यादव, हेड कॉम. सत्यनारायण यादव व राजकुमार यादव शामिल थे।

यह भी पढ़े - बंदर को बचाने में झुलसा संविदा बिजलीकर्मी, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.