बलिया: सिर पर भूसा और अनाज लेकर पहुंचे डीएम ऑफिस, मिलिए बलिया के इस खास आवेदक से

बलिया: बलिया के डीएम कार्यालय में शनिवार को अजीबो-गरीब मामला सामने आया। सुखपुरा निवासी नवीन राय (45) हाथ में लाठी और सिर पर बोरे में भूसा और अनाज लेकर डीएम कार्यालय पहुंचा और कहा कि मुझे चुनाव लड़ना है। उसने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए जमानत राशि के पैसे नहीं है, इसलिए भूसा और अनाज रख चुनाव लड़ने की अनुमति दें। इस दौरान नवीन राय ने अपनी समस्‍याओं से जुड़ा एक पत्र डीएम रविंद्र राय को सौंपा जिसे पढ़कर वह अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

कर्मचारियों के काफी समझाने पर वह नहीं माना और एडीएम से मिलकर चुनाव लड़ने की अनुमति देने संबंधी अर्जी दी। कलेक्‍ट्रेट से बाहर निकलने पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में नवीन राय ने कहा कहा कि वह रजनीति में आकर देश, समाज का विकास और आवारा पशुओं की सेवा करना चाहते हैं। यदि जिला निर्वाचन अधिकारी चुनाव लड़ने की अनुमति दें तो सिक्‍योरिटी मनी के हिसाब से भूसा और अनाज पहुंचा दूंगा। किसी ने इसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आने लगी।

यह भी पढ़े - बलिया में बंगाल के रंग में रंगा नवरात्रि उत्सव, महिलाओं ने किया धुनुची नृत्य और सिंदूर खेला

2014 चुनाव में गधे पर सवार होकर आए थे

पटखौली गांव निवासी नवीन राय से डीएम ने कहा कि भूसा गोशाला में भिजवा दो। आपका नामांकन जरूर होगा। बताया जा रहा है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भी नवीन राय गधे पर सवार होकर नामांकन करने के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्‍हें वापस भेज दिया था। इसके बाद उन्‍होंने पैदल ही अपना नामांकन कराय था। हालांकि उनका पर्चा खारिज हो गया था। बता दें कि पिछले दिनों वाराणसी में एक व्‍यक्ति 25 हजार रुपये के सिक्‍कों की पोटली लेकर नामांकन फार्म लेने पहुंचा था। निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों ने उसे समझाकर वापस भेजा था।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश बलिया में 76 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में डीएम ने दिया आत्मनिर्भरता का संदेश
बलिया। सिकंदरपुर स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ...
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
Ballia News : बलिया में 12 फीट लंबे अजगर से दहशत, ग्रामीणों ने वन विभाग से पकड़ने की लगाई गुहार
एक्सिस बैंक और लक्ष्य शूटिंग क्लब ने नवी मुंबई में शुरू किया हाई परफॉर्मेंस सेंटर, ओलंपिक तैयारियों को मिलेगी मजबूती
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद थिंक गैस ने चार घंटे में बहाल की पीएनजी आपूर्ति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.