एक्शन में बलिया पुलिस... देवचन्द उर्फ देशी गिरफ्तार

बलिया : पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा के आदेश के अनुपालन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में रसड़ा पुलिस को सफलता मिली है। उप निरीक्षक रामनक्षत्र गौतम मय हमराह हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार यादव व कांस्टेबल रंजीत कुमार ने धारा 323, 504, 506 व 304 भादवि में वांछित देवचन्द उर्फ देशी पुत्र स्व. सुखदेव (निवासी कोटवारी, थाना रसड़ा) को मुखबिर खास की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। 

बता दे कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी गांव में गुरुवार की शाम प्रेमचंद राम (55) पुत्र सुखदेव राम की बकरी उनके भाई देवचंद के बरामदे में चली गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के परिवारों में कहासुनी के बीच मारपीट हो गई। घटना में प्रेमचंद राम, उनकी पत्नी राजकमारी (50) व पुत्री शारदा (15) तथा दूसरे पक्ष के देवचंद (60) घायल हो गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्रेमचंद को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन प्रेमचंद को लेकर वाराणसी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। मामले गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े - सीमेंट आधी कीमत पर दिलाने का झांसा, रुपये लेकर नहीं पहुंचाया सामान; बांसडीह में मुकदमा दर्ज

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.