- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : तिलक समारोह में दोस्तों ने युवक को मारी गोली, सीने में लगी गोली से गंभीर घायल
Ballia News : तिलक समारोह में दोस्तों ने युवक को मारी गोली, सीने में लगी गोली से गंभीर घायल
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती महादनपुर में आयोजित तिलक समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब मामूली विवाद के बाद एक युवक को उसके ही दोस्तों ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज मऊ के एक अस्पताल में चल रहा है।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने अरुण यादव को गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए मऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
एएसपी ने बताया कि घायल अरुण यादव के बयान के आधार पर नामजद आरोपियों में से रितेश पासवान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था सामान्य है और किसी प्रकार की तनावपूर्ण स्थिति नहीं है।
