- Hindi News
- मनोरंजन
- वर्ल्ड चॉकलेट डे पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपनी पसंदीदा चॉकलेट्स और मीठी यादों के किस्से
वर्ल्ड चॉकलेट डे पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपनी पसंदीदा चॉकलेट्स और मीठी यादों के किस्से
मुंबई, जुलाई 2026। चॉकलेट सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि खुशियों, यादों और खास पलों का स्वाद भी होती है। वर्ल्ड चॉकलेट डे के अवसर पर सोनी सब के कलाकारों ने अपनी पसंदीदा चॉकलेट्स, उनसे जुड़ी यादगार घटनाओं और चॉकलेट के प्रति अपने खास लगाव को साझा किया।
डॉ. देव की भूमिका निभा रहे इक़बाल खान ने अपनी यादें साझा करते हुए कहा, "चॉकलेट हमेशा से मेरी सबसे बड़ी कमजोरी रही है। चॉकलेट आइसक्रीम, केक और दुनिया भर की अलग-अलग चॉकलेट्स मुझे बेहद पसंद हैं। मेरी सबसे प्यारी याद वह है जब शादी से पहले मैं और स्निहा हर मुलाकात पर आधा किलो डच ट्रफल चॉकलेट केक खरीदते थे और उसे साथ बैठकर खत्म कर देते थे। आज भी चॉकलेट केक का हर टुकड़ा मुझे उन दिनों की याद दिला देता है।"
गुलकी जोशी, जो शो में डॉ. सृष्टि का किरदार निभा रही हैं, ने बताया, "मेरे फैंस जानते हैं कि मुझे मीठा बहुत पसंद है और शायद इसी वजह से वे अक्सर मेरे लिए चॉकलेट्स और केक भेजते रहते हैं। एक समय तो मुझे मजाक में सोशल मीडिया पर कहना पड़ा कि कृपया चॉकलेट भेजना बंद करें, वरना मेरा वजन बढ़ जाएगा। लेकिन सच कहूं तो हर गिफ्ट में छिपे प्यार को मैं बेहद संजोकर रखती हूं।"
पुष्पा इम्पॉसिबल में शनाया की भूमिका निभा रहीं मुस्कान बामने ने कहा, "मुझे अलग-अलग तरह के डेजर्ट्स ट्राय करना पसंद है, लेकिन गर्मागर्म चॉकलेट ब्राउनी के ऊपर वनीला आइसक्रीम मेरी सबसे पसंदीदा डिश है। जब भी मैं कुछ सेलिब्रेट करती हूं या खुद को ट्रीट देना चाहती हूं, मेरी पहली पसंद यही होती है।"
‘हस्तिनापुर के वीर’ में कुंती का किरदार निभा रहीं तोरल रसपुत्रा ने बताया, "जब भी मैं कहीं यात्रा करती हूं, वहां की कोई खास चॉकलेट डिश जरूर ट्राय करती हूं। चाहे मुंबई का चॉकलेट मोदक हो या किसी स्थानीय बेकरी की विशेष चॉकलेट पेस्ट्री, हर जगह का स्वाद मेरी यात्रा की यादों का हिस्सा बन जाता है।"
वहीं, भीष्म पितामह की भूमिका निभा रहे मनीष वाधवा ने कहा, "मैं बहुत ज्यादा मीठा नहीं खाता, लेकिन डार्क चॉकलेट मेरी सबसे पसंदीदा ट्रीट है। हाल ही में फादर्स डे पर 'हस्तिनापुर के वीर' के सेट पर बच्चों ने मुझे कार्ड्स और चॉकलेट्स देकर सरप्राइज दिया था, जो मेरे लिए बेहद भावुक पल था। हालांकि मेरी सबसे पसंदीदा चॉकलेट मेरी बेटी वंशिका की बनाई हुई हैंडमेड चॉकलेट्स हैं। उनके स्वाद की तुलना किसी भी बाजार की चॉकलेट से नहीं की जा सकती।"
वर्ल्ड चॉकलेट डे के मौके पर कलाकारों के इन अनुभवों ने यह साबित कर दिया कि चॉकलेट सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि भावनाओं, यादों और अपनों के साथ बिताए खूबसूरत पलों की भी मिठास होती है।
‘यादें’, ‘हस्तिनापुर के वीर’ और ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ का आनंद दर्शक सिर्फ सोनी सब पर ले सकते हैं।
