Ballia News : बाइकों की टक्कर में युवक समेत दो घायल, रेफर

बैरिया, बलिया : बैरिया- लालगंज मार्ग पर चांदपुर गांव के सामने शीत गृह के पास मंगलवार को दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार सोनबरसा निवासी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर बैठे लोग टक्कर के बाद अपनी बाइक लेकर भाग खड़े हुए। घायल दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया, जहां से दोनों की स्थिति गंभीर देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

बता दे कि सोनबरसा गांव निवासी सुदर्शन (55) व आकाश (20) एक ही मोटरसाइकिल से लालगंज के तरफ से अपने गांव सोनबरसा आ रहे थे। चांदपुर शीतगृह के सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई।जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े - बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं

खबरें और भी हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश उत्तर प्रदेश में 496 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम...
बलिया में छठ पर्व के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में सिपाही पति समेत तीन गिरफ्तार
चितबड़ागांव में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक की चाकू मारकर हत्या, दो भाइयों पर आरोप
बांसडीह में सभासद समेत छह लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज
बांसडीह में दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.