Ballia News : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में महिला अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रसड़ा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक राजकेशर सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर धारा 69 बीएनएस से संबंधित आरोपी शिवजी गिरी पुत्र स्व. भरत गिरी, निवासी ग्राम छितौनी, थाना रसड़ा को अमली बाबा मंदिर, रेलवे क्रॉसिंग छितौनी के पास से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े - बलरामपुर में पानी भरे गड्ढे में मिली किशोरी की लाश, गांव में फैली सनसनी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकेशर सिंह, कांस्टेबल अरुण कुमार यादव और विनय कुमार सिंह शामिल रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.