- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: पटना और बक्सर से सीधे जुड़ेगा जनेश्वर मिश्र सेतु, 300 करोड़ से बनेगा फोरलेन मार्ग
Ballia News: पटना और बक्सर से सीधे जुड़ेगा जनेश्वर मिश्र सेतु, 300 करोड़ से बनेगा फोरलेन मार्ग
On

Ballia News : बलिया जिले के ब्यासी स्थित जनेश्वर मिश्र सेतु अब सीधे पटना और बक्सर से जुड़ने जा रहा है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने एनएच-84 (बक्सर) से एनएच-19 (बलिया) तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से टेंडर आमंत्रित किया है। परियोजना की अवधि 36 महीने तय की गई है।
एनएच-84 पर पहले से ही बक्सर-पटना फोरलेन मार्ग बन चुका है, जो कुंवर सिंह पुल के जरिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ रहा है। ऐसे में जनेश्वर मिश्र पुल का यह नया संपर्क मार्ग बलिया के दियारा क्षेत्र को सीधे बिहार से जोड़ेगा।
लाभ और संभावनाएं
- बलिया से छपरा और उत्तर बिहार जाना होगा आसान।
- सब्जी, दूध और अन्य व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
- ब्रह्मपुर बरमेश्वर नाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
- गंगा पार बलिया क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
- बड़े उद्योग और कंपनियों के आने की संभावनाएं मजबूत होंगी।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से बलिया और बिहार का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होगा और जिले की आर्थिक प्रगति को नया आयाम मिलेगा।
खबरें और भी हैं
UP News: आकाशीय बिजली की चपेट में आए दो लोग, एक की हालत गंभीर
By Parakh Khabar
Latest News
07 Sep 2025 20:41:37
कानपुर। गोविंदनगर क्षेत्र के दबौली हाईवे पर रविवार को एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक अपने...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.