Ballia News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 'पहल' ने दृष्टि दिव्यांग महिलाओं को किया सम्मानित

बलिया: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक संगठन 'पहल' ने एक अनूठी पहल करते हुए पांच दृष्टि दिव्यांग महिलाओं को सम्मानित किया। दृष्टिहीन होने के बावजूद, ये महिलाएं अपने साहस, प्रेम और करुणा से समाज को प्रेरित कर रही हैं।

शनिवार को भृगु आश्रम स्थित शिक्षक विजय प्रकाश गुप्ता के आवास पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक दृष्टि दिव्यांग राजकुमार गुप्ता ने ‘पहल’ की सोच और उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “दिव्यांगजन अपने जीवन में हार और निराशा को स्थान नहीं देते। उनका आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय उन्हें असाधारण कार्य करने की शक्ति देता है।”

यह भी पढ़े - Lakhimpur Kheri News: लूटकांड में फरार बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस की गोली से पैर में लगी चोट

सम्मानित की गईं महिलाएं और सहयोग राशि का वितरण

इस कार्यक्रम में पांच दृष्टि बाधित महिलाओं को सम्मानित किया गया और प्रत्येक को 3,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इन महिलाओं को क्षेत्र की प्रख्यात शिक्षिकाओं द्वारा सम्मानित किया गया:

रमावती देवी (बेलहरी ब्लॉक) – सम्मानित करने वाली शिक्षिका कमला सिंह

पुष्पा यादव (नगरा, अतरौली करमौता) – राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका डॉ. निर्मला गुप्ता

सहाना खातून (पक्कीकोट गड़वार) – शिक्षिका विजेता सिंह

जुबैदा खातून (उमरगंज, हनुमानगंज) – शिक्षिका वंदना गुप्ता

पूनम यादव (चांददीयर, मुरलीछपरा) – शिक्षिका सोनी गुप्ता

‘पहल’ का उद्देश्य

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दृष्टि दिव्यांग महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना था। आयोजकों ने कहा कि ‘पहल’ आगे भी इस तरह की सामाजिक गतिविधियों को जारी रखेगी, जिससे दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

इस आयोजन ने न सिर्फ सम्मानित महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि समाज को समानता और संवेदनशीलता का संदेश भी दिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.