- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: रमजान के अंतिम जुमे की नमाज मुस्लिम बंधुओं ने अदा की
Ballia News: रमजान के अंतिम जुमे की नमाज मुस्लिम बंधुओं ने अदा की
बलिया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों में पवित्र रमजान के पाक महीने की अंतिम अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार को मुस्लिम लोगों ने अदा की। इस दौरान इमामों ने अपने-अपने समय के अनुसार मस्जिदों में नमाज अदा कराई और मूल्क और समाज में अमन और शांति की अल्लाह से दुआएं की। अलविदा जुमे की नमाज में हजारों की संख्या में खुदा के बंदों ने हिस्सा लिया और खुदा की इबादत की। वहीं सुरक्षा व शांति व्यवस्था के बाबत मस्जिदों के पास पुलिस की तैनात रही। इसके साथ ही विशुनीपुर जामा मस्जिद पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा मौजूद रहे।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई सिकंदरपुर में अलविदा की नमाज
बलिया। सिकन्दरपुर में पुलिस द्वारा होली पर्व को बड़े ही शांति से सपन्न कराने के बाद अब अलविदा की नमाज भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करा दिया गया। अपर पुलिस अधिक्षक ने अलविदा की नमाज को देख देर रात से ही नगर की सभी नमाज स्थलों पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था करा दी थी। वहीं, नमाज को सुरक्षा व्यवस्था में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को सुबह से ही अधिकारी खुद सड़क पर उतर आए। क्षेत्र के सभी धर्मगुरुओं के साथ बातचीत कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए थे। शुक्रवार की सुबह से ही पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ रूट मार्च के साथ संवदेनशील क्षेत्रों में पैदल गस्त करती रही। वहीं, खुफिया तंत्र को भी लगा दिया गया था। साथ ही साथ नगर के जितनी भी शांत समितियां थी उनके साथ बैठक की गई थी। एलआईयू को भी हर छोटी सूचना पर तुरंत कार्यवाही करने को कहा गया था। आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से नज़र रखी गई। तंग गलियों में पुलिस गस्त करती रही। विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। शाही मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्वक पढ़ी गई। अलविदा जुमा, रमजान की फजीलत व ईद के बारे बयान किए गए। मस्जिद के पेश इमामों ने अकीदतमंदों को अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई। मौलाना ने कहा कि रमजान माह का अलविदा जुमा अल्लाह से मांगने का सबसे अच्छा दिन है।
