- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: गणतंत्र दिवस पर होगा 'क्रांति 1942@ बलिया' का मंचन, तैयारियां पूरी
Ballia News: गणतंत्र दिवस पर होगा 'क्रांति 1942@ बलिया' का मंचन, तैयारियां पूरी
On
बलिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बलिया के कलेक्ट्रेट स्थित ड्रामा हॉल में 26 जनवरी को शाम 5 बजे 'क्रांति 1942@ बलिया' नाटक का मंचन किया जाएगा। यह आयोजन संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया और उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा बलिया के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
संकल्प संस्था के सचिव और नाटक के लेखक व निर्देशक आशीष त्रिवेदी ने बताया कि यह नाटक बलिया जिले के क्रांतिकारी इतिहास को मंच पर लाने का प्रयास है, ताकि नई पीढ़ी अपने जिले के गौरवशाली अतीत से परिचित हो सके।
बैठक में समाजसेवी भानु प्रताप सिंह, संजय भारती, राजकुमार, बेचूराम, श्रीराम प्रसाद सरगम, ट्विंकल गुप्ता, आनंद कुमार चौहान, तुषार, रिया, खुशी समेत नाटक के सभी कलाकार उपस्थित रहे।
खबरें और भी हैं
शादी समारोह में मेहमान की बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी
By Parakh Khabar
प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा को मिला ‘कन्हैया सिंह शोध सम्मान’
By Parakh Khabar
टाउन हॉल रोड स्थित मिर्ची रेस्टोरेंट में लगी आग, बड़ा हादसा टला
By Parakh Khabar
बलिया में युवक को गोली मारने से सनसनी, पट्टीदार पर फायरिंग का आरोप
By Parakh Khabar
Latest News
25 May 2026 10:28:31
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के चर्चित दूल्हा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जौनपुर पुलिस ने एक लाख रुपये...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
