Ballia Basic Education : गर्मी की छुट्टियों के बाद बच्चों का स्कूल में जोरदार स्वागत, रोली-चंदन और पुष्प-वर्षा से हुआ अभिनंदन

Ballia News: शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत के साथ ही ग्रीष्मावकाश के बाद मंगलवार को जब पहली बार विद्यालय खुले, तो बच्चों के स्वागत का दृश्य बेहद खास रहा। विकासखंड मुरलीछपरा के प्राथमिक विद्यालय सोनबरसा नंबर-1 में विद्यार्थियों का अभिनंदन पारंपरिक अंदाज में रोली-चंदन और पुष्प-वर्षा के साथ किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने स्वयं बच्चों का स्वागत कर शिक्षकों और अभिभावकों को प्रेरित किया।

इस अवसर पर ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसे खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल बच्चों ने उत्साह से नारे लगाए

यह भी पढ़े - Ballia News: हुकुम छपरा गंगा घाट के पास पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत

"पढ़ेंगे-पढ़ाएंगे, उन्नत देश बनाएंगे",

"सबको शिक्षा, सबको ज्ञान—पढ़ने पर अब सारा ध्यान",

"मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ",

"एक भी बच्चा छूटेगा, संकल्प हमारा टूटेगा"।

रैली के दौरान बच्चों और शिक्षकों ने आसपास की बस्तियों में घूमकर अभिभावकों से संवाद किया और सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। उन्हें अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हम सभी की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी शिक्षकों और अभिभावकों से आह्वान किया कि वे नामांकन वृद्धि में योगदान दें और हर बच्चे को स्कूल तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक तरुण कुमार दुबे के साथ-साथ शिक्षक दयाशंकर तिवारी, अजय गुप्ता, रवि शंकर दुबे, सुबेक सिंह सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में उमंग, उत्साह और शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.