Ballia News: जाम में फंसे मासूम को नाव से ले जाया गया अस्पताल, नहीं बच सकी जान, गांव में पसरा मातम

बलिया। कभी-कभी वक्त की एक देरी जिंदगी पर भारी पड़ जाती है। ऐसा ही दर्दनाक हादसा गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के कनुआन गांव में सामने आया, जहां तीन वर्षीय मासूम की जान जाम और संसाधनों की कमी की भेंट चढ़ गई। बीमारी के चलते परिजन उसे बक्सर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पानी पीते समय बिगड़ी तबीयत

शनिवार शाम कनुआन गांव निवासी सूरज राजभर का तीन साल का बेटा सावन कुमार गिलास से पानी पी रहा था। अचानक उसे जोर की खांसी और हिचकी आने लगी, जिससे उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिवार वाले घबरा गए और तुरंत गांव के एक स्थानीय चिकित्सक से संपर्क किया, लेकिन वहां ऑक्सीजन की सुविधा नहीं थी।

यह भी पढ़े - बलिया में 15 लाख के घोटाले पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रधान और दो सचिवों पर दर्ज हुआ मुकदमा

एनएच-31 पर जाम बना जीवन की बाधा

स्थिति बिगड़ती देख परिजन सावन को बक्सर ले जाने के लिए रवाना हुए। कोटवा नारायणपुर पहुंचने पर पता चला कि एनएच-31 पर भारी जाम लगा हुआ है। ऐसे में परिजन गंगा घाट पहुंचे और नाव के सहारे सावन को लेकर बक्सर सदर अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल पहुंचते-पहुंचते सब कुछ खत्म

जब तक सावन को अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर से पूरे गांव में मातम छा गया है। मां आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि यदि समय पर इलाज मिल गया होता, तो शायद सावन की जान बचाई जा सकती थी।

गंभीर मरीजों के लिए चुनौती बना ट्रैफिक जाम

ग्रामीणों का कहना है कि एनएच-31 पर अक्सर लगने वाला जाम मरीजों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। ऐसे में गंभीर मरीजों को समय रहते इलाज के लिए ले जाना मुश्किल हो गया है। यह हादसा सिस्टम की लाचारी और आधारभूत स्वास्थ्य सेवाओं की कमी पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.