Ballia News: सुबह युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के बिशुनपुरा गांव में मंगलवार सुबह 22 वर्षीय युवक पिंटू सिंह पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। हमले का आरोप उसके चचेरे भाई पर है, जिसने पिंटू को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिंटू को प्राथमिक इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा भेजा। वहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि

घटना के बारे में क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद उस्मान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने...
Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.