Ballia News: विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने ओमप्रकाश को सौंपी नवानगर की कमान

बलिया : विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जनपदीय कार्यकारणी की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे की अध्यक्षता में आवास विकास स्थित कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न शिक्षक समस्याओं सहित सांगठनिक मजबूती पर विचार विमर्श हुआ। संगठन द्वारा शिक्षक हितों को लेकर किये जा रहे प्रयासों पर समीक्षा के साथ सर्वसम्मति से रणनीति बनाते हुए संघर्ष का निर्णय लिया गया।

संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सर्वसम्मति से ओमप्रकाश राम को नवानगर ब्लॉक का संयोजक नियुक्त किया गया। जिला कार्यकारणी के पदाधिकारियों ने ओमप्रकाश के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनसे यह अपेक्षा की कि नवानगर में संगठन का विस्तार करते हुए निर्धारित समयावधि में पुनर्गठन की कार्यवाही सम्पादित की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से संरक्षक अरुण कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश सिंह, अनिल सिंह, नित्यानन्द पांडेय, उपेन्द्र नरायन सिंह, जितेंद्र यादव, अरविन्द श्रीरश्मि, दिनेश कुमार, करण, आलोक यादव, सुनील कुमार, अजीत सिंह आदि ने अपने विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री धीरज राय ने की।

यह भी पढ़े - आजमगढ़ फोरलेन को लेकर सियासत तेज, निरहुआ के दावे पर सपा का पलटवार; ‘भोलेनाथ से माफी मांगें’

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.