Ballia News : असंतुलित होकर पलटा ई-रिक्शा, तीन घायल

बैरिया, बलिया : राष्ट्रीय राज मार्ग 31 पर रानीगंज से माझी जा रहा ई-रिक्शा गुरुवार को असंतुलित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर कर्ण छपरा गांव के सामने पलट गया। हादसे में तीन लोग  घायल हो गये। सभी घायलों को आस-पास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि बेहतर इलाज के लिए परिजन उन्हें छपरा लेकर चले गए।

बता दे कि छपरा जनपद अंतर्गत माझी बाजार निवासी राजेश गुप्ता (25), संजय गुप्ता (22), राजू गुप्ता (21) रानीगंज बाजार  में किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। गुरुवार की तड़के सुबह लौट रहे थे, तभी ट्रैक्टर ट्राली से बचने के प्रयास में असंतुलित होकर ई-रिक्शा पलट गया। इसमें सवार तीनों घायल हो गये।

यह भी पढ़े - Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
बलिया: पकड़ी थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में वांछित आरोपी को...
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
‘बोहुरूपी’ फ्रेंचाइज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 32 करोड़ रुपये का आंकड़ा किया पार
Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
विश्व टेलीविजन दिवस पर सोनी सब के कलाकारों ने साझा किए अपने अनुभव, बताया क्यों खास है छोटा पर्दा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.