Ballia News: पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को दस्तावेज लेखक संघ और स्टांप विक्रेताओं ने दी श्रद्धांजलि, की सख्त सजा की मांग

बलिया (रसड़ा/सिकंदरपुर): जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले को लेकर बलिया में गहरा शोक और आक्रोश देखने को मिला। उप निबंधक कार्यालय, रसड़ा और सिकंदरपुर में दस्तावेज लेखक एसोसिएशन और स्टांप विक्रेताओं ने शोक सभा आयोजित कर हमले की कड़ी निंदा की और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा में उपस्थित सदस्यों ने आतंकी हमले में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उनके परिवारजनों को ईश्वर से संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

यह भी पढ़े - Ballia News : जनसमस्याओं को लेकर सपा का तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन, सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन

रसड़ा तहसील बार एसोसिएशन ने भी हमले की निंदा करते हुए विशेष बैठक में प्रस्ताव पारित किया। संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार चौरसिया एडवोकेट ने कहा कि पहलगाम में हुई यह घटना दिल दहला देने वाली है और इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर प्रमोद सिंह, रविकांत श्रीवास्तव, शिवानंद श्रीवास्तव, दिना नाथ यादव, शिशिर श्रीवास्तव, जाहिद जमाल, आलोक कुमार, निश्चल सिंह, और दिनेश चौहान समेत कई अधिवक्ताओं और सदस्यों ने भाग लिया।

सिकंदरपुर उप निबंधक कार्यालय के दस्तावेज लेखक संघ और स्टांप विक्रेताओं ने भी इसी तरह की शोक सभा आयोजित कर आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। शोकसभा का आयोजन चंद्र प्रकाश गुप्ता 'छोटू' के संयोजन में हुआ।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.