Ballia News : रसड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध मिला वृद्घ का शव

बलिया : मऊ-बलिया रूट पर स्थित रसड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। साधुवेशधारी अज्ञात वृद्घ की उम्र करीब 60 वर्ष है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सोमवार की सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए कुछ यात्री रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी उनकी नजर स्टेशन के बाहर साधुवेश में पड़े बुजुर्ग के शव पर पड़ी। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंच गये। वहीं, कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी भी पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गये।  

यह भी पढ़े - बलिया: जानलेवा हमले के मामले में 10 लोगों पर मुकदमा, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.