Ballia News: बलिया में 28 अप्रैल से शुरू होगा श्रीराधा-माधव महामहोत्सव, छः दिवसीय भक्ति आयोजन की तैयारियां पूर्ण

बलिया। नगवा गांव स्थित महाराज जी की ठाकुर बाड़ी में 28 अप्रैल से श्रीराधा-माधव महामहोत्सव का शुभारंभ होगा। इस धार्मिक आयोजन की जानकारी देते हुए पंडित अश्वनी कुमार उपाध्याय ने बताया कि छह दिवसीय महोत्सव के तहत प्रतिदिन विविध आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव की शुरुआत 28 अप्रैल को प्रातः कलश यात्रा, गंगा पूजन एवं श्रीमद्भागवत पारायण से होगी। 29 अप्रैल को बेदी पूजन और राधा-माधव स्नान का कार्यक्रम निर्धारित है। 30 अप्रैल को राधा-माधव भगवान का यज्ञ संपन्न होगा। 1 मई को भगवान का श्रृंगार पूजन किया जाएगा। 2 मई को श्रीमद्भागवत महापुराण पारायण का विश्राम, हवन, पूर्णाहुति और ध्वजारोहण की रस्में निभाई जाएंगी।

यह भी पढ़े - बेरुआरबारी ब्लॉक कार्यालय में एडीओ पंचायत से अभद्रता का आरोप, 10-15 लोगों के खिलाफ तहरीर

इन सभी अनुष्ठानों का संचालन वृंदावन धाम के यज्ञाचार्य पीठाधीश्वर आचार्य धनंजय कृष्ण जी के सान्निध्य में किया जाएगा।

पंडित अश्वनी कुमार उपाध्याय ने गांववासियों सहित समस्त क्षेत्रीय श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर पर सम्मिलित होने और धार्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ
बलिया: शहर कोतवाली क्षेत्र के जापलीनगंज निवासी राजेश गुप्ता (45) ने सोमवार को जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा नदी में...
बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद
बलिया में आकाशीय बिजली का कहर, पेड़ के नीचे खड़े चार युवकों पर गिरी बिजली; दो की मौत, दो झुलसे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं
Ballia News: भेड़ी पुल पर नहाते समय नदी में डूबा युवक, अगले दिन मिला शव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.