- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : सीबीएसई में 91.20% अंक लाने वाले आर्यन तिवारी का प्राथमिक विद्यालय मझौली में सम्मान
Ballia News : सीबीएसई में 91.20% अंक लाने वाले आर्यन तिवारी का प्राथमिक विद्यालय मझौली में सम्मान
बलिया : सीबीएसई 12वीं विज्ञान वर्ग में 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा के छात्र आर्यन तिवारी का शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय मझौली (चौहान बस्ती) में सम्मान किया गया। आर्यन इसी विद्यालय के पुरातन छात्र हैं और यहां कार्यरत शिक्षामित्र पूनम तिवारी तथा जयबिंद तिवारी के पुत्र हैं।
जैसे ही आर्यन की सफलता की सूचना विद्यालय परिवार को मिली, विद्यालय प्रशासन ने अपने होनहार पूर्व छात्र को सम्मानित करने का निर्णय लिया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक विनीत कुमार सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने आर्यन और उनके माता-पिता का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान आर्यन ने अपने पुराने विद्यालय पहुंचकर बच्चों के बीच चॉकलेट वितरित की और उन्हें मेहनत एवं लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं आकांक्षा सिंह और पूजा सिंह भी उपस्थित रहीं।
